हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पहले इंस्टाग्राम में युवती से दोस्ती की उसके बाद शादी का झांसा देकर एक फौजी ने युवती का शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर दहेज की डिमांड का बहाना बनाकर रिश्ते से इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पीडित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पाली खेड़ा गांव का रहने वाला ज्ञानेंद्र सिंह यादव आर्मी में नौकरी करता है। करीब साल भर पहले इंस्टाग्राम से नंबर निकाल फौजी ने उसके पास फोन किया था।
इसके बाद इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। इसके बाद फौजी ज्ञानेंद्र युवती के घर भी आने-जाने लगा। इस दौरान ज्ञानेंद्र ने शादी की बात कही थी। यह जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी। दोनों के परिजन रिश्ते को तैयार हो गए और शादी की तारीख भी फिक्स हो गई।
दहेज का बहाना बनाकर रिश्ते से किया इनकार
आरोप है कि इसके बाद फौजी ने एक दिन होटल में बुलाया और युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाये। मना करने पर शादी करने की बात कहता था। लेकिन शादी का दबाव बनाने पर दहेज में 15 लाख रुपए नगद के साथ सोने की चेन और अंगूठी की डिमांड की।
युवती असमर्थता जताने पर ज्ञानेंद्र ने विगत 29 नवंबर को फोन कर शादी करने से इन्कार कर दिया।
थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Published : 15 December 2024, 4:53 PM IST
Topics : Fatehpur Friendship HindiNews Instagram ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist marriage rape soldiers