इंडोनेशिया में यात्री जहाज डूबा, 13 लोग लापता

इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में मंगलवार को एक यात्री जहाज के डूबने से 13 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट ने यह जानकारी दी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 July 2022, 5:53 PM IST
google-preferred

जकार्ता: इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में मंगलवार को एक यात्री जहाज के डूबने से 13 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी शिनहुआ ने राष्ट्रीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में 77 लोगों के साथ एक यात्री जहाज पानी में डूब गया।

इस घटना के बाद अभी तक 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में तलाश अभियान को तेज किया है। (वार्ता)

Published : 
  • 19 July 2022, 5:53 PM IST

Related News

No related posts found.