हिंदी
नई दिल्ली: स्मार्टफोन पर रास्ता या (भौगोलिक स्थिति) लोकेशन ढूँढ़ने के लिए अमेरिका के ग्लोबल पॅजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की जगह पर इस साल के अंत से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा विकसित ‘नाविक’ का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: U-18 में प्राग्ना ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के हिस्से 7 पदक
मोबाइल तथा अन्य दूरसंचार उपकरणों के लिए चिपसेट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी क्वॉलकॉम ने भौगोलिक स्थिति और मापन के लिए इसरो के नेविगेशन विद इंडियन कॉन्सटेलेशन (नाविक) सिस्टम का परीक्षण पूरा कर लिया है। नाविक इसरो द्वारा स्थापित उपग्रहों के तंत्र पर काम करता है जो भारतीय उपमहाद्वीप में जीपीएस के विकल्प के रूप में विकसित किया गया है। (वार्ता)
Published : 14 October 2019, 4:21 PM IST
Topics : Geographical GPS India ISRO technology अंतरिक्ष जीपीएस भारतीय भौगोलिक स्मार्टफोन