नासा-इसरो का ऐतिहासिक मिशन NISAR सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित, पृथ्वी अध्ययन में लाएगा क्रांति
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) के संयुक्त प्रयास से बना उपग्रह NISAR सफलतापूर्वक सूर्य समकालिक कक्षा में स्थापित हो गया है। यह मिशन न केवल पृथ्वी के बदलावों का सटीक अध्ययन करेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन, वनों की स्थिति और आपदाओं की सटीक भविष्यवाणी में भी अहम भूमिका निभाएगा।