#Amazonia1: इसरो चीफ के.सिवन ने अमेजोनिया-वन की सफलतापूर्वक लॉचिंग पर जताई खुशी, कही ये बड़ी बात

डीएन ब्यूरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक और नया इतिहास रच दिया है। एमेजोनिया-वन की सफलतापूर्वक लॉचिंग के बाद इसरो चीफ ने खुशी जताते हुए एख बड़ा बयान दिया। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

के.सिवन, इसरो चीफ
के.सिवन, इसरो चीफ


नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस साल के अपने पहले मिशन पर आज नया कीर्तिमान रच डाला है। अंतरिक्ष में एक और ऊंची छलांग लगाते हुए इसरो ने  ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के साथ ही PSLV-C51 के जरिये 18 अन्य उपग्रहों  का परीक्षण किया। अमेजोनिया-1 के ऑर्बिट में सफल प्रक्षेपण पर इसरो चीफ ने खुशी जताते हुए इसे भारत और इसरो के लिये गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। 

इसरो चीफ के.सिवन ने एमेजोनिया-वन की सफलतापूर्वक लॉचिंग पर कहा कि मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पीएसएलवी-सी 51 आज एमेजोनिया-वन के ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड इस पहले सैटेलाइट को लॉन्च करके भारत और इसरो बहुत गर्व और खुशी अनुभव कर रहा है।

इसरो चीफ ने कहा कि इस सफलता पर भारत और इसरो को गर्व है। ब्राजील द्वारा डिजाइन और इंटीग्रेटेड पहली सैटेलाइट को इसरो द्वारा सफलतापूर्व लांचिंग पर मुझे अत्यंत प्रसन्नता है। इस सफलता के साथ में ब्राजील की टीम को भी बधाई देता हूं।

बता दें कि इसरो ने आज सुबह पीएसएलवी51/एमाजोनिया-1 मिशन की लांचिंग आज सुबह 10.24 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी) एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से हुआ। ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गये हैं। 

इसरो के मुताबिक पीएसएलवी51/एमाजोनिया-1 मिशन की लांचिंग आज सुबह 10.24 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी) एसएचएआर, श्रीहरिकोटा से हुआ। इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया है। इसकी उल्टी गिनती शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई थी। अमेजोनिया-1 को सफलतापूर्व उसकी कक्षा में प्रेक्षिपत कर दिया गया है। 










संबंधित समाचार