हिंदी
नयी दिल्ली: आईनॉक्स विंड लिमिटेड (आईडब्ल्यूएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों ने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि शेयर बाजार में उसके प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों ने आईनॉक्स विंड की इक्विटी शेयर की बिक्री के माध्यम से धन जुटाया।
आईनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि आईडब्ल्यूएल के प्रवर्तकों के नेतृत्व में हाल ही धन जुटाने की पहल और उसके बाद पूंजी निवेश ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को काफी हद तक मजबूत किया है।
आईनॉक्स विंड आईनॉक्सजीएफएल समूह का एक हिस्सा है।
Published : 17 August 2023, 4:59 PM IST
Topics : Inox Wind आईडब्ल्यूएल आईनॉक्स विंड नयी दिल्ली बीएसई
No related posts found.