हिंदी
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने सिमी और इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरप्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दलाई लामा के गया दौरे के दौरान बोधगया मंदिर को दहलाने की साजिश नाकाम, 2 बम बरामद
बता दें कि अब्दुल सुभान कुरैशी साल 2008 में हुए गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। अब्दुल कुरैशी को भारत का ओसामा बिन लादेन भी कहा जाता था जो अपना वेश बदलने में मास्टर था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अब्दुल सुभान कुरैशी दिल्ली में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने छापेमारी कर आतंकी अब्दुल को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस को 9 एमएम पिस्टल और कारतूस बरामद भी मिली है।
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी अब्दुल गिरफ्तार करने के दौरान दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम ने मिलकर अभियान चलाया। इस दौरान आंतकी अब्दुल ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख उनपर फायरिंग की। पुलिस ने भी उसपर जवाबी फायरिंग की। कुछ देर तक दोनों के बीत मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया।
Published : 22 January 2018, 2:03 PM IST
No related posts found.