देश की पहली महिला कुली, बस-ट्रेन-ऑटो ड्राइवर सहित 112 असाधारण महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया है। इस सूची में देश की पहली महिला कुली से लेकर पहली बस ड्राइवर, पहली ट्रेन ड्राइवर सहित 112 असाधारण महिलाएं शामिल रहीं।

Updated : 21 January 2018, 3:40 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया है। इस सूची में देश की पहली महिला कुली से लेकर पहली बस ड्राइवर, पहली ट्रेन ड्राइवर, पहली महिला ऑटो रिक्शा और पहली महिला बारटेंडर सहित 112 असाधारण महिलाएं शामिल रहीं। यही नहीं सम्मानित महिलाओं की सूची में पारंपरिक पेशों के साथ-साथ गैर-पारंपरिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित होने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में शरीक हुई। ऐश्वर्या के अलावा सम्मानित होने वाली महिलाओं में बायोकॉन की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार, भारत की पहली ऑटो रिक्शा ड्राइवर शीला दावरे, भारत की सबसे कम उम्र की और कश्मीर की पहली महिला पायलट आयेशा अजीज और कश्मीर की पहली महिला आईपीएस रुवेदा सलम शामिल हैं।

इन महिलाओं को खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने हाथों से पुरस्कृत प्रदान  किया।  इसके बाद  महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की ओर से एक लंच पार्टी का भी आयोजन किया। जिसमें भी ऐश्वर्या राय शामिल हुईं। 

हुनर को निखारने की दी सीख 
कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रपति कोविन्द के आफिसियल ट्वीटर पेज पर भी जानकारी दी गई और लिखा गया कि सामान्य महिलाओं के हुनर को पहचानने, और उसे निखारने में उनकी मदद करने की ज़िम्मेदारी हम सब की है। यहां उपस्थित आप जैसी असाधारण महिलाएं, देश की अन्य महिलाओं के लिए, प्रेरणा का स्रोत हैं। आप उन्हे हौसला बनाए रखने, और अपने हुनर को निखारने की सीख दे सकती हैं। 

ये भी रहीं शामिल
असाधारण महिलाओं की सूची में उपासना टाकू (पेमेंट स्टार्टअप का नेतृत्व करने वाली पहली महिला), बछेंद्री पाल, निकोल फारिया, दीपा कर्माकर, अंजुम चोपड़ा, दीपा मलिक, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, एमसी मैरीकॉम, साक्षी मलिक, मिथाली राज, सानिया मिर्जा, पीटी ऊषा जैसे नाम भी शामिल हैं।

No related posts found.