अमिताभ कांत बोले- भारत हो सकता है दोपहिया, तिपहिया वाहनों के निर्यात का केंद्र

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि बैटरी स्टोरेज में बड़ा अवसर होने के साथ भारत दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात का केंद्र हो सकता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 September 2022, 6:31 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि बैटरी स्टोरेज में बड़ा अवसर होने के साथ भारत दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात का केंद्र हो सकता है।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के नौवें वार्षिक फोरम में श्री कांत ने भारत को नवीकरणीय और हरित ऊर्जा में निर्यातक बनाने पर अपनी दूरदृष्टि प्रस्तुत की।नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि इस क्षेत्र में भारत का कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है, जिससे इसके लिए हरित ऊर्जा का मेगा-उत्पादक बनने का मार्ग खुल गया है।

श्रीकांत ने कहा कि अगर कंपनियां जलवायु कार्रवाई करना जारी रखती हैं तो यह राष्ट्र के विकास को गति देने के लिए और अधिक पूंजी आकर्षित करेगी।उन्होंने कहा कि भारत के लिए जलवायु कार्रवाई एक चुनौती नहीं बल्कि अवसर है।श्री कांत ने कहा,' इसके दो कारण है- पहला, हम जलवायु और उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के मामले में संपन्न हैं और दूसरा भारत केवल हरित हाइड्रोजन के साथ कार्बनीकरण के बिना औद्योगीकृत होने वाला पहला देश बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार करेगी आरोग्य मंथन-2022 का आयोजन, जानिये इसके बारे में

'जी-20 में भारत के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि भारत के पास जी-20 की अध्यक्षता उस वक्त आयी है जब दुनिया में बड़ी चुनौतियां हैं जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन-ताइवान संघर्ष, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधा, व्यापार का धीमा होना, ऊंचा वैश्विक कर्ज, मुद्रास्फीति दबाव इत्यादि।श्री कांत ने कहा कि भारत केंद्रीय स्तर पर विकास लाएगा और पिछले पांच वर्षों में सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने भारत को आने वाले कई दशकों तक विकास पथ पर रखा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा हिंसा को लेकर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, सतर्क रहें भारतीय नागरिक और छात्र

उन्होंने प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के अध्यन का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि अर्थव्यवस्था के हिसाब से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश होगा।डिजिटलाइजेशन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भारत का रियल-टाइम लेने देन बढ़कर 48.6 अरब रहा जो चीन से लगभग तीन गुना है और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी समेत तकरीबन सात गुना है।(वार्ता)

Published : 
  • 23 September 2022, 6:31 PM IST

Related News

No related posts found.