आज ही के दिन वॉलीबॉल का हुआ था आविष्कार, जानें 9 फरवरी का इतिहास

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है…

Updated : 9 February 2019, 10:06 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है...

-1649-ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।

-1667-रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

-1775-ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।

-1788-आस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

-1801-फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की हुई थी मौत, 1400 घायल

 

-1824-उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म को अपनाया।

-1846-लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।

-1895-डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।

-1931-भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

-1941-ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।

-1951-स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया।

-1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास, नाथू राम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या

-1970- महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।

-1971-अपोलो-14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।

-1975-रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज-17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।

-1979-अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।

-1984-पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे। (वार्ता)

Published : 
  • 9 February 2019, 10:06 AM IST

Related News

No related posts found.