आज का इतिहास, नाथू राम गोडसे ने की थी महात्मा गांधी की हत्या

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें देश और विदेश की कई घटनाएं…

Updated : 30 January 2019, 9:45 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व  है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं।

देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है...

-1649 - इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को देशद्रोह के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया।

-1790 - पहली लाइफबोट काे इंग्लैंड की टायन नदी में उतारा गया।

-1889 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।

-1903 - लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।

-1911 - ‘कैनेडियन नैवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।

-1913 - ब्रिटेन के ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।

-1913 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।

-1933 - एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।

-1948 - नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की।

-1949- रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।

-1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

-1968 - हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

-1971- इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

-1972 - पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।

-1989- अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया। (वार्ता)

Published : 
  • 30 January 2019, 9:45 AM IST

Related News

No related posts found.