आज का इतिहास: महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद सुनायी थी 6 साल की सजा..

डीएन ब्यूरो

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

महात्मा गांधी (फाइल फोटो)
महात्मा गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

-1978-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।

-1997-तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

-2006-संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

-2007-उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।

-2007-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

-1940-इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।

-1944-नेताजी के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी।

-1965-सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

-1966-इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनायी।

-1801-भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।

-1910-स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा।

-1922-महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह साल की सजा सुनायी।

-1938-बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ।

-1971-पेरू में भूस्खलन से 200 लाेगों की मौत।

-1972-नई दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।










संबंधित समाचार