आज का इतिहास..भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' का मुंबई में हुआ था प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

-1976-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

-1993-आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।

-2013-इराक की राजधानी बगदाद में एक सिलसिलेबार कार बम धमाके में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल। 

-1794-एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।

-1912-इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।

-1647-बावारिया, कॉलाेन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

-1653-नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

-1965-इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।

-1914-सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

-1926-लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगाें की मौत ,93 घायल।

-1931-भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बाॅम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।

-1955-राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।










संबंधित समाचार