खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये आज ही के दिन हुई थी अर्जुन पुरस्कार की घोषणा..

 इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

Updated : 13 March 2019, 11:02 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं..

-1560-स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।

-1800-मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन।

-1878-वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।

-1884-अमेरिका ने मानक समय अपनाया।

-1921-ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।

 

-1940-पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में ऊधम सिंह ने गाेली मारकर हत्या की।

-1961-भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लाेगों की मौत।

-1963-इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल।

-1963-खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा।

-1964-तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।

-1973-सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

-1980-भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी का जन्म।

-1996-हिन्दी फिल्म अभिनेता शफी ईनामदार का निधन।

-2003-इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।

-2009-सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।

-2012-बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों कीमौत।

-2018-छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान शहीद (वार्ता)

Published : 
  • 13 March 2019, 11:02 AM IST

Related News

No related posts found.