हिंदी
नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
-1977-इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
-1978-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
-1739-आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी।
-1964-कलकत्ता (अब कोलकाता) में पुरानी कारों की पहली ‘विंटेज कार रैली’ निकाली गयी।
-1969-इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
-1873-प्योर्तो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
-1882-संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई।इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-1890-रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
-1893-चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
-1917-रूस की नयी सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
-1942-सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
-1946-ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
-1947-लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
-1956-अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को नस्लवादी कानून का विरोध करने पर जेल।
-1957-शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
-1958-सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
-1979-इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
Published : 22 March 2019, 10:15 AM IST
Topics : इतिहास इंदिरा गांधी दुनिया भारत महत्वपूर्ण घटनाएं विशेष महत्व
No related posts found.