हिंदी
नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
-1399-दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
-1669-इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
-1689-औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।

-1881-रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई।वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
-1895-स्पेन के जहाज रीना रीगोंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
-1915-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
-1917-ब्रिटिश सेना ने बगदाद पर कब्जा किया।
-1918-मास्को रूस की राजधानी बनी।
-1935-बैंक कनाडा का गठन किया गया।
-1948-देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापट्टनम में जलावतरण हुआ।
-1963-सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
-1978-इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
-1985-सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
-1990-लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की। (वार्ता)
Published : 11 March 2019, 9:38 AM IST
Topics : आज का इतिहास इटली एटना ज्वालामुखी दुनिया भारत
No related posts found.