आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बनाया था ये खास रिकार्ड

इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व  है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है…

Updated : 2 February 2019, 9:39 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं।

 

देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है...

-2004 - टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया

-1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 8,30,000 लोगों की मौत।

-1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

-1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।

-1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

-1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

-1889 - प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म।

-1915 - प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म।

-1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

-1952 - मद्रास में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली टेस्ट जीत मिली।

-1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन।

-1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

-1990 - अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

-1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

-1997 - चीन तथा अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता। (वार्ता)

Published : 
  • 2 February 2019, 9:39 AM IST

Related News

No related posts found.