हिंदी
पटना: शनिवार को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की के साथ उसी के पास रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म की कोशिश की है। छात्रा ने पहले इस बात को छीपा कर रखा। पर जब उसने अपनी बहन को इस बारे में बताया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: पति की शिकायत दर्ज कराने गई महिला से थानेदार ने की ऐसी डिमांड, ऑडियो हो रहा वायरल
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में शनिवार को मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहती हैं। वो मेडिकल की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी सोनू भी उसी मकान में नीचे के फ्लोर में रह कर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। आरोपित लड़की के भाई का दोस्त है, जिसे लड़की भाई कहती थी।
यह भी पढ़ें: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने पुलिस को दिया कबूलनामा, लिखी ये बातें
लड़की ने बताया कि दो दिन पहले उसका भाई किसी काम से बाहर गया था। एक दिन जैसे ही लड़की नहा कर बाथरूम से बाहर आई तो आरोपी सोनू ने उसके साथ जबरदस्ती की। पहले तो लड़की ने डर की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। पर जब बड़ी बहन ने दिल्ली से उसे कॉल किया, तो उसने पूरी घटना बता दी। लड़की बहन ने उसे पुलिस में इसकी शिकायत करने को कहा। जिसके बाद लड़की ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी लड़के गिरफ्तार कर लिया।
Published : 8 September 2019, 5:03 PM IST
Topics : bihar Delhi harrashment Patliputra Patna दिल्ली दुष्कर्म पटना पाटलिपुत्र बिहार