IMD: देश की सभी 199 जिला कृषि मौसम इकाइयां बंद करने का निर्णय लिया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ब्लॉक स्तर पर लाखों किसानों को मौसम से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली सभी 199 जिला कृषि मौसम इकाइयों की सेवाओं को बंद करने का निर्णय किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 February 2024, 3:32 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ब्लॉक स्तर पर लाखों किसानों को मौसम से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली सभी 199 जिला कृषि मौसम इकाइयों की सेवाओं को बंद करने का निर्णय किया है।

इन इकाइयों से किसानों को फसलों का नुकसान कम करने तथा आय बढ़ाने में मदद मिलती थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोहरे का कहर, तापमान भी गिरा, जानिये अपने शहर के मौसम का हाल

आईएमडी की ओर से 17 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार जिला कृषि मौसम इकाइयों (डीएएमयू) की सेवाओं को इस वित्त वर्ष (2023-2024) से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, मोदी सरकार ने किसानों का भरोसा खो दिया

आदेश में कहा गया, ‘‘इसलिए आपसे अनुरोध है कि कृपया मौजूदा 199 डीएएमयू को बंद करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।’’

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारव्यय वित्त समिति (वित्त मंत्रालय) की पिछले वर्ष फरवरी में हुई बैठक में नीति आयोग के एक वरिष्ठ सलाहकार ने ‘‘सभी डीएएमयू में कर्मी मुहैया कराने की जरूरत’’ का पुन: मूल्यांकन करने का सुझाव दिया था।

अधिकारी ने कहा था कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के पास ‘‘फील्ड इकाइयों के बजाय केंद्रीकृत इकाइयां हो सकती हैं क्योंकि आंकडे़ एकत्र करने का कार्य स्वत: होता है।’’

इन इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार इस निर्णय से 32 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 199 जिलों के हजारों किसान प्रभावित होंगे।

कृषि मंत्रालय के वैज्ञानिकों ने भी किसान समुदाय के वास्ते डीएएमयू के योगदान को स्वीकार किया है और साथ ही कहा कि डीएएमयू सेवाओं को बंद करने से होने वाले असर के बारे में भविष्य में पता चलेगा।