हिंदी
आज के समय में बच्चों के सही तरीके से खाना खिलाना एक मां के लिए बड़ी परेशानी हो गई है। जिसके लिए वो ना जाने कितनी ही कोशिशें करती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चों को कुछ ऐसा बना कर दे जो उन्हें खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगे और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहें एक ऐसी डिश के बारे में जो आप आसानी से घर पर बना सकते हैं, और बच्चों के टिफिन भी लौट कर नहीं आएंगे। यहां जानें रेसिपी..
नई दिल्ली: जैसा कि हमने कहा था कि हम रोजाना बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी डिश बताएंगे। आज हम आपको फिर बताने जा रहे हैं एक ऐसी खास रेसिपी जो स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर है। आज हम आपके लिए लाए हैं, कलरफूल सलाद की रेसिपी। ये बनाने में भी बहुत आसान है और स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है।
सामग्री:
गाजर- आधा कप
ककरी- आधा कप
सेब- आधा कप
केला- आधा कप
चाट मसाला- एक छोटी चम्मच
विधि:
1. बच्चों को आप एकदम आसान और पोषक तत्वों से भरपूर लंच सलाद भी दे सकती हैं। कभी-कभी टिफिन में एक फल ना दें। बच्चे
2. कलरफुल चीजों से हमेशा ही आकर्षित होते हैं। आप अपने बच्चों को कई तरह की चीजें जैसे गाजर, ककड़ी, सेब, केला आदि फल
3. अलग-अलग आकार में काटकर दें। ये अच्छे भी लगते हैं और विभिन्न आकार में कटी हुई चीजों को देखकर बच्चे खुश भी होते हैं
4. और इनमें आप पोष्टिक चीजें मिला सकती हैं जैसे उबले हुए काले चने, काबुली चना, कार्न, बादाम और किशमिश।
No related posts found.