हिंदी
महराजगंज: लोकसभा 2019 के चुनाव के मद्देनजर नगर के एक निजी मैरेज लॉन में सपा बसपा गठबंधन के तत्वाधान में आज जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा की बैठक का आयोजन किया गया।
मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा गोरखपुर मण्डल के मण्डल जोन इंचार्ज रामचन्द्र गौतम उपस्थित रहे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता जोर शोर से इसकी तैयारियों में लग गई है।
सपा-बसपा की संयुक्त बैठक में वीरेंद्र सिंह चौहान पूर्व एमएलसी, ऋषि कपूर, राधेश्याम भारती, कोऑर्डिनेटर घनश्याम दास, बसपा ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम, राजेश गौतम, समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में बसपा और सपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 12 March 2019, 5:41 PM IST
No related posts found.