Bollywood: ऋतिक रौशन ने ‘रॉकेट्री’ द नांबी इफेक्ट की तारीफ की, जानिये क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 July 2022, 1:11 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। (वार्ता) 

Published : 
  • 7 July 2022, 1:11 PM IST

Advertisement
Advertisement