हिंदी
लखनऊः सांस की दिक्कत और अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब काफी बेहतर बताई जा रही है।
डॉक्टरों के मुताबिक शुक्रवार देर रात अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके कारण दांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा। इसके बाद रविवार को हालत में सुधार आया। अभी वह आइसीयू में ही भर्ती हैं।
भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।
Published : 14 June 2020, 8:06 PM IST
Topics : लाल जी टंडन
No related posts found.