हिंदी
बुलंदशहर: सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स (पिकअप) गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना के बाद संबंध में जानकारी देते हुए बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह ने बताया कि कुल 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि 37 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में हुआ है।
यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा
➡️बस-पिकअप की टक्कर
➡️10 की मौत
➡️हादसे में 37 लोग घायल
➡️गुस्साए लोगो ने की सड़क जाम#Bulandshahr #RoadAccident pic.twitter.com/jbSnUeRR7l— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 18, 2024
गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
एक्सीडेंट की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों को हुई तो वो भी मौके पहुंच पर गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर मामले को शांत करवाया और जाम खुलवाया।
बस की टक्कर से मैक्स के उड़े परखच्चे
एक्सीडेंट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट से मैक्स पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। वहीं, मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई है, पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।
Published : 18 August 2024, 1:36 PM IST
Topics : 10 Died 37 Injured 37 घायल Bulandshahr Road Accident Salempur Police Station बुलंदशहर मौत सड़क हादसा सलेमपुर थाना