Holi Festival: होलिका दहन में करें ये काम, घर में आएगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में होलिका दहन का काफी महत्व है और अगर आप इस दिन कुछ चुनिंदा वस्तुओं को अग्नि में डालते हैं तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली छाई रहेगी। जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 March 2025, 4:04 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः होली का पर्व होलिका दहन से शुरू होता है जो इस साल 13 मार्च को मनाई जाएगी। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य भी यही है ताकि लोगों को यह बात याद रहे। 

यह पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के याद में मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यपु और बुआ होलिका ने उन्हें अग्नि में भस्म करने की कोशिश की। जिसके बाद भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की और होलिका को उसी अग्नि में जला दिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, हिंदू धर्म में होलिका दहन को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस पूजा को करने से घर में शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लेकिन तब जब आप इस पूजा को सही तरीके से करें। 

कई लोगों को पता होता है कि होलिका दहन में क्या जलाना चाहिए, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बात से अनजान है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, होलिका दहन में कुछ वस्तुओं को डालने से सारे रोग-दोष समाप्त हो जाएंगे। लेकिन कौन-सी वस्तुएं यह आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। 

होलिका दहन में जरूर डालें ये चुनिंदा वस्तुएं

 

1. गोबर के उपलेः होलिका दहन में गोबर के उपले डालने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में शांति बनी रहेगी। गोबर के उपले इस पूजा के लिए अहम माने जाते हैं। यह उपले महिलाएं अपने घर में ही बनाती है और होलिका दहन के दिन अग्नि में डाल देती है। 

 

 

2. चंदन की लकड़ीः ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की जलती अग्नि में चंदन की लकड़ी डालने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी दोष दूर हो जाते हैं। वहीं, कुछ घरों में चंदन की लकड़ी को घर में भी जलाकर एक कोने में रख देते हैं. ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और घर में चंदन की खूशबू फैली रहे। 

 

 

3. गेंहू की बालीः होलिका दहन में गेंहू की बाली को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर होलिका दहन में गेंहू की बाली डालने से घर में अनाज की कमी नहीं होती है। 

 

 

4. कपूर और काले तिलः होलिका दहन की अग्नि में कपूर और काले तिल को भी डाल सकते हैं। कपूर से सदस्य रोग मुक्त होता है और काले तिल से खुशहाली आती है। कपूर पूजा-पाठ में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

Published : 
  • 4 March 2025, 4:04 PM IST

Advertisement
Advertisement