Himachal Pradesh: ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मेन ड्रग सप्लायर अनंतनाग से गिरफ्तार

उत्तरी राज्यों में मादक पदार्थ आपूर्ति करने के मामले में मुख्य आरोपी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 March 2023, 7:05 PM IST
google-preferred

ऊना/शिमला, पांच मार्च (भाषा) उत्तरी राज्यों में मादक पदार्थ आपूर्ति करने के मामले में मुख्य आरोपी को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मई 2020 में ऊना जिले के हरोली में 18 क्विंटल मादक पदार्थ (चूरा पोस्त) बरामद होने की जांच के दौरान सामने आया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मंजूर अहमद गनी (51) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पड़ोसी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थ का मुख्य उत्पादक और आपूर्तिकर्ता है।

गनी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के सिलसिले में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गनी फरार था।

ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस गनी को गिरफ्तार करने के लिए दो बार अनंतनाग गई थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पुलिस की एक टीम अनंतनाग भेजी गई थी और एक संयुक्त अभियान के बाद आरोपी (गनी) को गिरफ्तार कर रविवार को हरोली लाया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने नशीले पदार्थ की तस्करी से प्राप्त पैसों से कश्मीर में कई संपत्तियां खरीदी थीं।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष

Published : 
  • 5 March 2023, 7:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement