हिंदी
नई दिल्ली: कर्नाटक के सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। देश के कई हिस्सों में हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। देश में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने अलर्ट जारी किया है। IB के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) इस प्रदर्श के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की साजिश कर सकता है।
इसी के तेहत देश में एक हिजाब रेफरेंडम को लेकर वेबसाइट भी बनाई गई है। इसके साथ ही SFJ के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से ISI ने वीडियो भी रिलीजी करवाया गया है। ISI की साजिश के बाद से ही भारत की खुफिया एजेंसी भी एक्टिव हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पन्नू ने भारत को तोड़ने जैसी बाते कर रहे है और हिजाब जनमत संग्रह जैसे एजेंडा को फैलाने की साजिश रचने की कोशिश में है।
Published : 12 February 2022, 11:22 AM IST
Topics : Hijab Controversy IB ISI SFJ अलर्ट साजिश हिजाब प्रदर्शन हिजाब विवाद
No related posts found.