हिंदी
नई दिल्ली: गर्मियों (Summer Season) में बाजार में कच्चा आम खूब बिकता है, इसे कैरी भी कहा जाता है, चिलचिलाती गर्मी के बीच आप इस आम का खट्टा- मीठा पना (Mango Pana) तैयार कर सकते हैं। ये न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है कई लोगों को लगता है कि इसे घर में बनाना मुश्किल है, जबकि ऐसा नहीं है। इसे घर में भी बनाया जा सकता है। गर्मियों में खट्टा-मीठा आम पना पीने का एक अलग ही मजा है

आम का पना बनाने का तरीका
1. आम का पना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को धोकर प्रेशर कुकर में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर एक या दो सीटी लगाकर उबाल लें
2. इसके बाद पानी समेत कच्चे आम को एक बर्तन में निकाल लें और अच्छी तरह से आम को उसी पानी में मसलकर उसके छिलकों और गुठलियों को अलग कर दें इसके बाद आप एक लीटर पीनी में चीनी घोलें
3. इसमें दूध डालने के बाद आप कच्चा आम डाले, इसके बाद आइसक्रीम, कटा हुआ पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां के साथ तैयार है अपका आम का पना
Published : 20 April 2022, 1:05 PM IST
No related posts found.