हिंदी
उत्तराखंडः बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरिश रावत की तबीयत आज और ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।
मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं #पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) March 24, 2021
बता दें कि बुधवार को ही हरीश रावत, पत्नी, बेटी और दो अन्य परिजनों के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि- मैं, मेरे पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का कोरोना परीक्षण कराया गया था। जांच में चारों पॉजीटिव पाये गये हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आज दोपहर तक जो लोग मुझसे मिले थे, वह भी अपनी जांच करवा लें।
Published : 25 March 2021, 12:43 PM IST
Topics : Corona Positive Delhi AIIMS Former CM Harish Rawat uttarakhand उत्तराखंड कोरोना पॉजिटिव दिल्ली एम्स पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत