हिंदी
हाथरस: सत्संग में हुई भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को देखने के लिये यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच की बात कही। घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सीएम योगी ने हाथरस हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए न्यायिक जांच कराये जाने की बात कही। सीएम ने बताया कि हादसा कार्यक्रम के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में सेवादार प्रशासन को दखल देने नहीं देते हैं. इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। प्रशासन की सक्रियता के बाद बचाव कार्य शुरू हो पाया। इस दौरान सेवादार वहां से भाग गये।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सेवादारों से पूछताछ होगी। उन्होंने कहा कि हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन है व क्या यह किसी साजिश का हिस्सा है, यह जानने के लिए न्यायिक जांच होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।
Published : 3 July 2024, 5:08 PM IST
Topics : Hathras Judicial Inquiry stampede Yogi Adityanath परिजन भगदड़ योगी आदित्यनाथ सत्संग सीएम हाथरस