हिंदी
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। डॉ. हर्षवर्धन COVID-19 के खिलाफ भारत की जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में से हैं।
हर्षवर्धन ने जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह ली है, जो WHO के 34 सदस्यों के बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में भारत की तरफ से नामित किए गए डॉ. हर्षवर्धन को नियुक्त करने का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया। हालांकि डॉ. हर्षवर्धन का पद संभालना केवल औपचारिकता भर रह गया था। वह WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया ग्रुप के लिए भारत की तरफ से नामित हुए। इसमें सर्वसम्मति से ये भी तय किया गया था कि भारत मई से शुरू होने जा रहे 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड में रहेगा।
Published : 22 May 2020, 3:54 PM IST
No related posts found.