हिंदी
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान आज कल अपनी स्पिन की वजह से चर्चा में है। जहाँ वो दुनिया भर में अपनी गेंदबाज़ी से विकेट हासिल कर रहे है। वहीं अब भारत के महान स्पिनर हरभजन सिंह भी राशिद खान के दीवाने हो गए है।
हरभजन सिंह ने राशिद खान की ट्विटर पर तारीफ करते हुए लिखा कि. ‘ये खिलाड़ी कितना शानदार है। टॉप क्वॉलिटी, हुनरमंद, आत्मविश्वास। मैं कहना चाहूंगा, यह एक चैंपियन बॉलर है.. आप क्या कहते हैं शेन वॉर्न ?

हरभजन सिंह की तारीफ के बाद राशिद खान ने उन्हें शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- थैंक यू भज्जी पाजी ! बता दें कि राशिद खान ने मुंबई के खिलाफ 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदें डॉट डाली थी।

Published : 13 April 2018, 1:53 PM IST
Topics : अफगनिस्तान आईपीएल तारीफ राशिद खान हरभजन सिंह
No related posts found.