ग्रेटर नोएडा: नाइजीरियाई लड़की को टैक्सी से उतार कर पीटा, हालत स्थिर

डीएन संवाददाता

ग्रेटर नोएडा में भीड़ द्वारा नाइजीरियाई छात्रों पर कथित तौर पर नस्लीय हमले की भारत सरकार निंदा की है। लेकिन, इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। बुधवार को नोएडा में नाइजीरियाई लड़की को टैक्सी से उतार कर पीटा गया।

 नाइजीरियाई छात्रों  का प्रदर्शन
नाइजीरियाई छात्रों का प्रदर्शन


ग्रेटर नोएडा: अफ्रीकी छात्रों पर ग्रेटर नोएडा में हुए नस्लीय हमले के बाद यूपी पुलिस उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम होती नजर आ रही है। अफ्रीका छात्रों पर हमलों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक अफ्रीकी लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए। लड़की को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की केन्या की रहने वाली बताई जा रही है। मंगलवार को ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों को पूरी सुरक्षा दिए जाने का भरोसा दिलाया था।

                                              

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। एक अफ्रीकी लड़की को कॉलेज जाते समय ऑटो से उतार कर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की को पीटने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट में लड़की को कई चोटें आई हैं, उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।










संबंधित समाचार