हिंदी
नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (जीएनए) ने संविदा पर तैनात एक प्रबंधक और एक नक्शानवीस की सेवा समाप्त कर दी है। ये लोग प्राधिकरण को सूचना दिए बिना लंबे समय से गैरहाजिर थे।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली ने बताया कि प्रबंधक मनोज कुमार और नक्शानवीस अशोक कुमार को एक एजेंसी के माध्यम से प्राधिकरण के नियोजन विभाग में रखा गया था। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से दोनों काम पर नहीं आ रहे थे।
अमनदीप ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि प्राधिकरण ने लिखित और मौखिक रूप से कई बार चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद दोनों कर्मचारी कार्यालय में नहीं आए। उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी संबंधित एजेंसी को देकर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
Published : 19 February 2023, 11:56 AM IST
Topics : Authority Cartographer Greater Noida Manager Terminated ग्रेटर नोएडा नक्शानवीस प्रबंधक प्राधिकरण