गोरखपुर: छात्राओं ने सीमा पर तैनात सैनिक भाईयों को भेजी हाथों से बनी राखियां

रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनजर देश की सीमा पर तैनात अपने सैनिक भाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये यहां की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां सैनिकों को भेजी है। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Updated : 21 August 2018, 6:24 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: गोला एलपीएम स्कूल की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों को इस रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाई राखियां भेजी है। छात्राओं का कहना है कि हमारी राखियां सैनिक भाइयों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेंगी। छात्राओं की इस पहल की जमकर तारीफ की जा रही है।

एलपीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सैनिकों को अपनी हाथों से बनाई राखियों का पार्सल स्कूल के प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा को सौंपा। छात्राओं ने अपने कला अध्यापक की प्रेरणा से इन राखियों को शानदार तरीके से डिजाइन किया है।

सैनिकों को जिन छात्राओं द्वारा राखियां भेजी गयी, उनमें कॉलेज की रश्मि मिश्रा, कृतिका मिश्रा, सृष्टि शाही, अराधना, दिव्या जयसवाल, अंकिता, राधा सिंह, योगिता यादव व अन्य छात्राएं शामिल हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत आरआर त्रिपाठी, मनीषा तिवारी, दयानंद शर्मा, तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं । 
 

Published :  21 August 2018, 6:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.