गोरखपुर: मनरेगा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट मे किया धरना-प्रदर्शन

यूपी के गोरखपुर में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 October 2024, 6:42 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: जनपद में शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में पहुँचकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने डीएम के मार्फत सीएम को दस सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  मनरेगा कर्मियों ने मांग उठाई कि मुख्यमंत्री ने जो 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ डिफेंन्स एक्सपो मैदान जो घोषणा की थी उसे अभी तक  पूरा नही किया गया।

रोजगार सेवकों की ये हैं मागें
1-ग्राम पंचायतों में सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक का पद सृजित कर ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
2- मुख्यमन्त्री जी द्वारा 04 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेन्स एक्सपो मैदान में की गयी घोषणा के क्रम में रोजगार सेवकों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु मानव संसाधन नीति (एच0आर0 पालिसी) एवं रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के पूर्व श्रम उपायुक्त मनरेगा की सहमति ली जाय एवं न्युनतम मानदेय 24000/- रुपये प्रतिमाह की व्यवस्था किया जाय। 
3-भाजपा शासित राज्यों में (राजस्थान, उडीसा तथा हिमांचल प्रदेश) के तर्ज पर ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित किया जाय। 
4- मासिक मानदेय भुगतान हेतु पृथक बजट की व्यवस्था का प्राविधान किया जाय। अथवा मानदेय भुगतान योजना मद से किया जाय। 
5- ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का पासवर्ड भुगतान का प्रथम डोंगल हस्ताक्षर कर्ता के रुप में ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाय। साथ ही साथ जहाँ रोजगार सेवक संम्भध्द हैं, वहाँ पर पासवर्ड आई0डी0 रोजगार सेवकों को दिया जाय।
6-. ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ते हुए विभागीय कर्मी घोषित किया जाये।
7.-मनरेगा कार्यों की बेहतर मानीटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एंड्रायड मोबाइल फोन उपलब्ध कराये जाने एवं डाटा रिचार्ज दिया जाये।
8.-04 अक्टूबर 2021 की घोषणा के क्रम में उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की भाँति 20 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश 12 दिनों की व्यवस्था का आदेश जारी किया जाये।
9-ग्राम रोजगार सेवकों का न्याय पंचायत पर स्थानान्तरण की व्यवस्था को लागू किया जाये।
10-ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार के मृतक आश्रित का शासनादेश स्पष्ट जारी किया जाये।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो दिवाली के बाद संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर फारुख आजम अन्सारी, प्रदेश महासचिव, सुधांशु साहु, जिला ए0पी0ओ0,आनन्द सिंह, विजय यादव,संतोष शुक्ला, बजरंगी प्रसाद,अवधेश वर्मा,आनन्द सिंह,अनिल सिंह, अनुज सिंह,संतोष तिवारी,जिलाध्यक्ष ले0सहा0 संघ धर्मेंद्र त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष क0आपरेटर संघ।आशुतोष चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री, बिजय कुमार, मण्डल प्रभारी, कैलाशपति विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष, संतोष यादव, जिलाप्रवक्ता, विनोद

साहनी, जिला मीडिया प्रभारी, मनोज चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, घनश्याम पासी, जिला वरिष्ठ अध्यक्ष, अनिल सिंह जिला महामंत्री, मिंटू चौधरी , सोमनाथ यादव, अखिलेश राय, विनोद यादव, डा0 के0पी0 सिंह, अनिल सिंह, भगवान दास, अध्यक्ष,अमरेंन्द्र कुमार,, टी0पी0 सिंह, अजय पाल, विकास कुमार मोतीलाल, विजय यादव, मन्नू,चन्दा सिंह, प्रदीप मौर्य, सहित सैकडों की संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/