हिंदी
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में जिला जज और वकीलों के साथ कोर्ट रूम में झड़प का मामला सामने आया है। वकीलों पर जिला जज के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। वकीलों बदसलूकी को लेकर जज ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज की और कोर्ट से उनको बाहर खदेड़ा।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान जज के साथ वकीलों की झड़प हुई। बढ़ते विवाद के बाद जिला जज के अलावा कोर्ट के अन्य जजों ने वहां पुलिस बुला ली। इसके बाद कोर्ट में पहुंची पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई वकीलों के चोटिल होने की खबर है।
बताया जाता है कि इस दौरान कोर्ट रूम के अंदर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई। वकीलों ने भी कुर्सियां फेंकी गईं।
पुलिस लाठीचार्ज के बाद वकीलों में काफी आक्रोश है। इस घटना के बाद जिला जजों ने कोर्ट रूम में कार्य का बहिष्कार कर दिया है।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 29 October 2024, 1:29 PM IST
Topics : Dispute between judge and lawyers Ghaziabad District Ghaziabad District Court Ghaziabad district court Dispute Ghaziabad lawyers police lathicharg Ghaziabad Police Judge misbehaved UP News