हिंदी
गंगटोक: सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: सिक्किम सरकार में मंत्री बने एल बी दास, ग्रहण की पद शपथ
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।
यह भी पढ़ें: सिक्किम विधानसभा के नये स्पीकर के रूप में नियुक्त हुए अरुण कुमार उप्रेती
विज्ञप्ति के मुताबिक, भूस्खलन के कारण सैलानियों के आठ वाहन फंस गए, जिसके बाद लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया गया और पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाया गया और भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।(भाषा)
Published : 1 September 2022, 5:10 PM IST
Topics : गंगटोक पर्यटकों महिलाओं युमथांग घाटी रक्षा विभाग सिक्किम सेना
No related posts found.