हिंदी
गंगटोक: अरुण कुमार उप्रेती सिक्किम विधानसभा के नये स्पीकर चुने गये हैं।अरिथांग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री उप्रेती ने श्री पवन कुमार चामलिंग को छोड़कर उपस्थित 31 विधायकों में से 30 मत प्राप्त किये।
चामलिंग मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे।श्री उप्रेती गत 16 अगस्त को पूर्व स्पीकर एलबी दास के इस्तीफे के बाद राज्य विधानसभा के 11वें स्पीकर हैं।सिक्किम विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से यहां शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: जानिये, राजस्थान मामले पर सुप्रीम कोर्ट का यह महत्वपूर्ण फैसला, हाई कोर्ट का फैसला कल
मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने 35972.27 रूपयों के अनुदान की पहली अनुपूरक मांगे पेश की है , जिस पर आज चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही, संशोधन विधेयकों समेत प्रस्तुत 12 विधेयकों पर भी चर्चा की जायेगी।(वार्ता)
Published : 23 August 2022, 1:54 PM IST
Topics : अरुण कुमार उप्रेती चामलिंग विधानसभा सिक्किम स्पीकर
No related posts found.