हिंदी
रामपुर: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार को रामपुर-केदास लिंक मार्ग के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदयाल (65), रंजना(47), वर्षा और नारायण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस साल बारिश के मौसम के दौरान सड़क दुर्घटना में अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Published : 10 July 2023, 6:47 PM IST
Topics : एक घायल कार कुल्लू खाई चार की मौत पुलिस रामपुर हिमाचल प्रदेश
No related posts found.