पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने शामिल के होने दो सप्ताह बाद वाईएसआरसीपी छोड़ी

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की शनिवार को घोषणा की। रायुडू ने कहा कि वह ‘‘कुछ समय के लिए’’ राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 January 2024, 2:50 PM IST
google-preferred

अमरावती: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी में शामिल होने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की शनिवार को घोषणा की। रायुडू ने कहा कि वह ‘‘कुछ समय के लिए’’ राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।

राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले रायुडू ने यह फैसला लिया है।

रायुडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा “सबको सूचित किया जाता है कि मैंने वाईएसआरसीपी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि वह आने वाल समय में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वह 28 दिसंबर, 2023 को वाईएसआरसीपी के प्रमुख व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के. नारायण स्वामी और राजमपेट से लोकसभा सदस्य पी. मिथुन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।

रायुडू भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

Published :  6 January 2024, 2:50 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement