हिंदी
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मुलाकात की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने कहा कि गांगुली ने राज्यपाल के सरकारी आवास पर करीब 40 मिनट बिताए। अधिकारी ने बताया, ‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’
उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान शाम करीब पांच बजे राजभवन पहुंचे।
Published : 21 June 2023, 12:08 PM IST
Topics : कोलकाता भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मुलाकात राजभवन राज्यपाल शिष्टाचार सी वी आनंद बोस सौरव गांगुली
No related posts found.