हिंदी
मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), स्वर्ण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर घटकर 528.4 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 532.9 अरब डॉलर पर रहा था।
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई सेंट्रल बैंक का प्रवासियों से आग्रह, बढ़ाए विदेशी मुद्रा भंडार
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.83 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 468.7 अरब डॉलर रह गयी।
यह भी पढ़ें: डॉलर के सामने फिर धड़ाम से हुआ रुपया, पहली बार आया 83 से नीचे
इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 1.5 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर 37.5 अरब डॉलर पर आ गया।(वार्ता)
Published : 23 October 2022, 12:34 PM IST
No related posts found.