Crime in UP: फिरोजाबाद के युवा व्यापारी सुनील हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, अवैध संबंधों के कारण हुआ कत्ल

यूपी के फिरोजाबाद जिले में युवा व्यापारी सुनील हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 December 2022, 5:58 PM IST
google-preferred

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गत दिनों हुई युवा व्यापारी सुनील हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। सुनील की हत्या गला रेतकर की गई थी और उसका खून से लथपथ शव एक बंद मकान से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर सुनील की हत्या की गई। 

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुए सुनील (32) हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी यशपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के पीछे मृतक के आरोपी युवक की पत्नी से अवैध संबंध होना बताया गया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह के मुताबिक शिकोहाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर में 22 नवंबर को एक मकान में सुनील कुमार नामक युवक का गला रेत कर हत्या की गयी थी और शव बरामद किया गया था। संबंधित मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस निरीक्षक द्वारा जांच की गई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। 

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जनपद के ही थाना एका निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

Published : 
  • 2 December 2022, 5:58 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement