हिंदी
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सिटी के बाहरी क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को दो विस्फोट होने से 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 49 अन्य घायल हो गये है। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। इन घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खबरों को मुताबिक “राहत और बचाव कर्मी पहले विस्फोट के बाद बचाव अभियान चला रहे थे तभी दूसरा विस्फोट हो गया जिसमें राहत और बचाव कर्मियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।
घटना के बारे में मैक्सिको के अटार्नी जनरल कार्यालय का कहना है कि मारे गये लोगों में से 17 की मौत दुर्घटना स्थल पर और सात की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि 49 अन्य लोग घायल हैं।
विस्फोट के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Published : 6 July 2018, 11:39 AM IST
No related posts found.