हिंदी
नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कपड़ा बाजार में बृहस्पतिवार तड़के मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि मगोलपुरी के ‘कतरन मार्केट’ में आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 24 मिनट पर मिली और चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़ें: पुणे में 11 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में लगी आग
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि आग में कुछ दुकानें को काफी नुकसान हुआ है और घटना के पीछे ‘शॉर्ट सर्किट’ होने का संदेह है।
Published : 8 February 2024, 10:54 AM IST
Topics : Delhi fire Katran Market Mangolpuri आग कतरन मार्केट दिल्ली मंगोलपुरी