हिंदी
महराजगंजः जनपद के मऊ पाकड़ में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में चिंगारी से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार की सुबह सफाई कर्मचारी ने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में झाड़ू लगाकर पूरा कचरा एक जगह इकट्ठा कर दिया था, जो इस आग की वजह बनी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सफाई कर्मचारी ने कचरे में आग लगा दी, जिससे आग की एक छोटी सी चिंगारी दूसरे जगह रखी लकड़ी में चली गई। उसके बाद वहां पर रखी हुई लकड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन (Fire Fighting) विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यहां पर किसी भी किस्म की जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।
Published : 27 March 2024, 12:44 PM IST
No related posts found.