हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में कबाड़ का एक गोदाम आग लग जाने से जलकर नष्ट हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिलफाटा में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
तड़वी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है ।
Published : 27 October 2023, 11:00 AM IST
No related posts found.