हिंदी
महराजगंजः नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा बृजमनगंज में शनिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया। चालान काटकर तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
ईओ अवध प्रकाश सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह थैला लेकर बाजार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें।
छापेमारी के दौरान राहुल यादव, मो काशिम, सहाबुद्दीन, राकेश कुमार, आदित्य राय, विजय पाण्डेय और पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
Published : 1 January 2023, 1:03 PM IST
No related posts found.