हिंदी
मुंबई: मुंबई के पूर्वी हिस्से में मंडला के एक लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में मंगलवार तड़के आग लग गई जिसे बुझाने के लिये दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि मंडला इलाके में घाटकोपर-मानखरुद लिंक रोड पर एक मंदिर के पास स्थित कबाड़ निगम के गोदाम में मंगलवार तड़के करीब करीब तीन बजे आग लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर सुबह पौने नौ बजे तक काबू पा लिया गया। फिलहाल आग को बुझाने के बाद घटनास्थल को ठंडा करने का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा, “किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”
आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है।
भाषा
प्रशांत पवनेश
पवनेश
Published : 18 April 2023, 6:15 PM IST
No related posts found.